JPSC CIVIL SERVICES EXAM एक अंतहीन कथा और अभ्यर्थियों के लिए सलाह
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती प्रक्रिया में लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद, जांच और अनिश्चितता ने लाखों गंभीर अभ्यर्थियों के सामने करियर और समय का बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में भावनात्मक रूप से विचलित होने की जगह एक व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना ही सबसे बुद्धिमानी भरा कदम है।
इस ब्लॉग में मैं अलग-अलग श्रेणियों के अभ्यर्थियों की चर्चा करूंगा।
A) ऐसे अभ्यर्थी जिनकी उम्र सीमा अभी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और अन्य राज्य लोक सेवा आयोग के लिए बची हुई है
इनके लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, इसमें कोई दो मत नहीं हैं। लेकिन सारे विकल्पों का प्रयोग करना हमेशा इतना आसान नहीं होता। खास करके तब—
👉 जब आपने जेपीएससी की सिविल सेवा की तैयारी लगभग पूरी कर ली है, अथवा
👉 आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, अथवा
👉 आप झारखंड में ही नौकरी करना चाहते हैं, अथवा
👉 झारखंड की तैयारी अन्य राज्यों की अपेक्षा आपको सरल लगती है, अथवा
👉 झारखंड की तैयारी आपकी अभी तक पूरी नहीं हुई है।
🌹 जिनकी तैयारी अभी
झारखंड की पूरी नहीं हुई है 🌹
इसमें कोई दो मत नहीं है कि आप निर्णय ले सकते हैं और अन्य राज्यों की अथवा केंद्रीय सेवाओं के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। परंतु तैयारी फिर निरंतरता के साथ और लगातार करनी होगी। फिर ऐसा नहीं होना चाहिए कि अगर झारखंड में वैकेंसी आती है, तो फिर आप इधर शिफ्ट करें। अगर आप ऐसा निर्णय लेते हैं, तो फिर जीवन में आप उलझ कर रह जाएंगे। क्योंकि—
👉 आपकी झारखंड की तैयारी अभी हुई नहीं है।
👉 दूसरे आयोग की तैयारी भी आपने जस्ट अभी शुरू की है और फिर से झारखंड की ओर आप जस्ट एग्जाम से पहले शिफ्ट करेंगे।
ऐसी स्थिति में न झारखंड की तैयारी हो पाएगी और न ही अन्य एग्जाम की, जिसे आपने टारगेट किया था।
हमारा उद्देश्य कहीं से आपको भयभीत करना नहीं है, बल्कि सिर्फ यह बताना है कि जो भी निर्णय लीजिए, स्ट्रॉन्गली (मजबूती से) लीजिए। अगर आपने किसी अन्य एग्जाम को देने का निर्णय ले लिया है, तो फिर अगले एक-दो वर्षों तक पूरी तरीके से उसकी तैयारी कर लीजिए। भले ही बीच में जेपीएससी अथवा जेएसएससी की वैकेंसी आ जाए। लेकिन आपका अंतर्मन यह नहीं कहता कि आप सर्वप्रथम दूसरे एग्जाम की तैयारी करें, तो आपको झारखंड की तैयारी अगले एक-दो वर्षों तक कर लेनी चाहिए। चाहे आपका टारगेट जेपीएससी हो अथवा जेएसएससी, उसके सिलेबस को पूरी तरीके से आप समाप्त कर लीजिए, फिर आउट ऑफ स्टेट के किसी एग्जाम पर फोकस हो सकते हैं।
इस रणनीति से आपको क्या लाभ होगा?
चूँकि झारखंड की तैयारी आपकी अच्छी तरीके से रहेगी और कभी झारखंड में अचानक वैकेंसी भी आती है, तो आप एक-दो महीनों में ही अपने सिलेबस का बेहतर तरीके से रिवीजन कर सकते हैं। क्योंकि सिलेबस को आपने पहले ही कंप्लीट कर रखा है।
🌹 अगर झारखंड के किसी एग्जाम की तैयारी आपकी पूरी हो चुकी है 🌹
ऐसे स्टूडेंट्स के लिए कुछ सकारात्मक स्थिति है। अगर आपको भरोसा है कि किसी भी नोटिफिकेशन के आने के बाद आप तीन से चार महीनों में उसके रिवीजन को बेहतर तरीके से कर सकते हैं, तो आपके लिए कई ऑप्शन खुले हुए हैं, इसमें कोई दो मत नहीं हैं।
वर्तमान में झारखंड की सिविल सेवा को अगर आपने टारगेट किया हुआ है, तो JPSC के आंसर राइटिंग को हर दिन एक-दो घंटे समय देते हुए बीपीएससी अथवा यूपीएससी की तैयारी शुरू कर सकते हैं। और आपको करना भी चाहिए, कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर आप गलतफहमी में हैं कि आपकी तैयारी हो चुकी है और वास्तव में तैयारी के मानक स्तर पर आप नहीं पहुंचे हैं, तो जेपीएससी के नोटिफिकेशन आने के बाद आप समस्या में पड़ सकते हैं। यानी कि अपनी तैयारी का मूल्यांकन आपको ईमानदारीपूर्वक और निष्पक्षता के साथ करना होगा।
अपनी तैयारी का मूल्यांकन आप कैसे कर सकते हैं?
👉 क्या आप प्रारंभिक परीक्षा के सभी प्रकार के प्रश्नों को बेहतर तरीके से सॉल्व कर पाते हैं?
👉 क्या आप मुख्य परीक्षा के सभी पेपर की तैयारी बेहतर तरीके से कर चुके हैं?
👉 क्या आपके पास बेहतर कंटेंट है और अपडेट की प्रणाली विकसित हो चुकी है?
👉 क्या मुख्य परीक्षा के सभी पांच पेपर की आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस कर चुके हैं? क्या आपके बेहतर मार्क्स आते हैं? क्या अनुभवी शिक्षकों के द्वारा आपकी कॉपी पर निरंतर सकारात्मक कमेंट किए गए हैं?
अगर उपरोक्त में अधिकांश के मामले में आप अपने आप को संतोषजनक स्थिति में महसूस करते हैं, तो निश्चित रूप से आगे बढ़िए और अन्य आयोग की तैयारी में संकोच मत कीजिए। आपके लिए कोई बाधा नहीं है। लेकिन अगर संतोषजनक स्थिति नहीं है आपकी, तो निश्चित रूप से आपको JPSC की तैयारी करनी चाहिए.
🌹 आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है 🌹
अगर आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, तो आपको कई एग्जाम पर फोकस रहने की जगह किसी एक एग्जाम पर फोकस रहना चाहिए। इसके अलावा अपनी एबिलिटी (योग्यता) के अनुसार कुछ अर्निंग पर ध्यान देना चाहिए। आप किसी भी एग्जाम का चयन कर सकते हैं तैयारी को आगे बढ़ाने के लिए, लेकिन आर्थिक आधार को भी मजबूत बनाने का धीरे-धीरे प्रयास करें। लेकिन आपके लिए ज्यादा बेहतर झारखंड से संबंधित एग्जाम होंगे अगर आप किसी कैटेगरी में आते हैं। क्योंकि झारखंड में आपको आरक्षण का बेहतर लाभ मिल सकता है।
🌹 अन्य स्थिति 🌹
इसी तरह से अगर आपको झारखंड की तैयारी करने में सरलता महसूस होती हो अथवा झारखंड में ही आपको सर्विस करना है, तो आपके लिए सिर्फ और सिर्फ झारखंड ऑप्शन है। बेहतर होगा आप यहां के किसी एग्जाम को टारगेट कर लगातार अपनी तैयारी को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
B) ऐसे अभ्यर्थी जिनकी उम्र सीमा अन्य राज्यों में अथवा केंद्रीय नौकरियों के लिए समाप्त हो गई है, लेकिन झारखंड के एग्जाम के लिए बची है...
ऐसे अभ्यर्थियों के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं है और आप झारखंड की तैयारी लगातार करते रहें। क्योंकि अगर उम्र सीमा अन्य राज्यों में आपकी समाप्त हो चुकी है, तो झारखंड में भी बहुत ज्यादा समय तक आप सरकारी नौकरियों के लिए पात्र नहीं रहने वाले हैं। दूसरे शब्दों में, आपको दो-तीन अवसर मिलेंगे।
👉 आपकी तैयारी अगर पूरी है, तो निश्चित रूप से उसको और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
👉 अगर अब भी आपकी तैयारी अधूरी है, तो तैयारी को पूरी करने का प्रयास करते रहें।
C) अगर आप वर्किंग हैं अथवा होममेकर हैं, ऐसी स्थिति में क्या करें?
इसके लिए मैं बहुत जल्द एक अलग ब्लॉग में डिटेल रणनीति देने वाला हूं, उसे आप लोग जरूर पढ़ें। लेकिन इतना जरूर बताना चाहूंगा कि—
👉 अगर आप वर्किंग हैं अथवा होममेकर हैं, इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको कुछ पदों पर जाने के सपने देखने का अधिकार नहीं है।
ऐसी कई अभ्यर्थी जो दिन भर परिवार और छोटे बच्चे की जिम्मेदारियाँ संभालती थीं, उनके पास पढ़ने के लिए दिन के केवल 3-4 घंटे ही बचते थे। उन्होंने उन 3 घंटों को ही अपनी तपस्या बना लिया। ऐसी महिलाओं के द्वारा लगातार दो-तीन वर्षों तक मेहनत कर सफलताएं प्राप्त की गई हैं.
सफलता इस बात से तय नहीं होती कि आपके पास कितने घंटे हैं, बल्कि इस बात से तय होती है कि आप उन घंटों में कितने ईमानदार हैं।
👉 अगर आपको लगता है कि आप में संभावनाएं हैं, तो निश्चित रूप से आगे बढ़िए। क्योंकि आप जिस भी स्थिति में हैं, वह आपके जीवन का अब तक का अचीवमेंट है। अगर उससे आगे बढ़ना है, तो कुछ तो करना होगा। अगर आपको लगता है कि सिविल सेवा की तैयारी करने से जीवन में कुछ परिवर्तन हो सकता है, तो निश्चित रूप से तैयारी कीजिए। नौकरी या विवाह को बाधा के रूप में मत समझिए, बल्कि एक आर्थिक अथवा सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में समझने का प्रयास करें। निश्चित रूप से अगर उचित प्रबंधन के साथ कार्य करेंगे, तो कम समय के बावजूद आप सिविल सेवा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात है कि इसके कई उदाहरण ऑलरेडी उपलब्ध हैं।
(इस विषय पर मैं एक अलग से ब्लॉग पोस्ट देने वाला हूं, उसे आप लोग जरूर पढ़ें।)
चाहे आप उपरोक्त किसी भी श्रेणी से संबंध क्यों न रखते हों, अगर आपको तैयारी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है और गाइडेंस की जरूरत महसूस होती है, तो निश्चित रूप से आप RENESHA IAS से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आप 9661163344 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
🇮🇳 JPSC सिविल सेवा के विकल्प के रूप में किस आयोग की तैयारी करें? 🇮🇳
A) UPSC CSE झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है, क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार की क्षेत्रीयता और भेदभाव की संभावना नहीं होती है। अगर आप में एबिलिटी है, तो निश्चित रूप से यूपीएससी को आप क्रैक कर सकते हैं। उचित रणनीति और उचित मार्गदर्शन में तैयारी करने से सफलता का सफर सरल हो जाता है। यहां पर झारखंड के अभ्यर्थियों को भी राष्ट्रीय कोटा के अनुसार आरक्षण की सुविधा प्राप्त है।
B) BPSC भी एक बेहतर विकल्प झारखंड के सिविल सेवा के प्रतियोगियों के लिए है। पहले चूँकि झारखंड बिहार का ही हिस्सा था और वर्तमान ट्रेंड के आधार पर यह भी देखा गया है कि बीपीएससी में भी झारखंड के अभ्यर्थियों के चयन की संभावना बेहतर होती है। सबसे बड़ी बात है कि—
👉 बिहार सिविल सेवा में सीटों की संख्या अत्यधिक होती है, तथा
👉 बिहार सिविल सेवा के एग्जाम लगभग हर वर्ष होते हैं।
यद्यपि झारखंड के अभ्यर्थियों को यहां आरक्षण की सुविधा प्राप्त नहीं होगी। पहले सामान्य वर्ग में महिलाओं को आरक्षण की सुविधा थी, लेकिन पिछले वर्ष से यह समाप्त कर दी गई है। लेकिन एक बात हमेशा याद रखें—भारत का चाहे कोई भी आयोग हो, हमेशा कुछ न कुछ आरोप लगते ही रहते हैं। हाल ही में पंजाब सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के बाद हाईकोर्ट के द्वारा इंटरव्यू पर रोक लगा दी गई है। बिहार का सिविल सेवा एग्जाम भी अक्सर कई विवादों से घिरा हुआ रहता है। इन विवादों से घबराना नहीं है, अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
अगले वर्ष मई के बाद RENESHA IAS में भी BPSC के बैच शुरू हो रहे हैं, इसका लाभ भी आप उठा सकते हैं।
🇮🇳 वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों में किस प्रकार से अपने आप को मैनेज करें? 🇮🇳
जिस प्रकार से जेपीएससी सिविल सेवा एवं अन्य परीक्षाओं में झारखंड में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, निश्चित रूप से नकारात्मक भावनाएं उत्पन्न हुई हैं। अभ्यर्थियों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आगे क्या किया जाए अथवा क्या नहीं किया जाए? यह स्वाभाविक सी बात है, परंतु फिर भी कुछ सावधानी के साथ आगे बढ़ने में बुद्धिमानी है—
A) दिन भर ब्रेकिंग न्यूज़ देखना, उसका विश्लेषण करना, एक ही खबर को बार-बार देखना, सरकार और आयोग की आलोचना में व्यस्त रहना इत्यादि को सीमित करने का प्रयास करें।
B) भविष्य में आप सिविल सेवक बनने वाले हैं, इसलिए कानून और संविधान पर भरोसा रखें।
C) ऑथेंटिक (प्रामाणिक) समाचारों पर ही भरोसा रखें। न ही किसी की अफवाह के प्रभाव में आएं और न ही किसी अफवाह को प्रसारित करने का प्रयास करें।
D) यदि आप 11वीं-13वीं या 14वीं JPSC जैसी किसी परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो अपने आवेदन पत्र (Application Form), एडमिट कार्ड, कार्बन कॉपी/OMR शीट (यदि उपलब्ध हो), फीस रसीद और परिणाम के प्रिंटआउट एक फाइल और डिजिटल ड्राइव में सुरक्षित रखें। कानूनी राहत या दस्तावेज सत्यापन के समय इनकी आवश्यकता पड़ सकती है।
E) मानसिक स्वास्थ्य और आर्थिक प्रबंधन (Mental & Financial Resilience)
- तनाव प्रबंधन: वर्षों तक परिणाम या परीक्षा का इंतजार करना मानसिक थकान (Burnout) और निराशा पैदा करता है। अपनी दिनचर्या में 30-45 मिनट का शारीरिक व्यायाम, योग या टहलना जरूर शामिल करें।
- आर्थिक आत्मनिर्भरता पर विचार: यदि आपकी तैयारी को 2-3 साल से अधिक हो चुके हैं और परिवार पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, तो पार्ट-टाइम शिक्षण (Teaching) या किसी स्किल-आधारित कार्य के माध्यम से आंशिक आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करने पर विचार करें। इससे मानसिक दबाव काफी कम हो जाता है।
- सकारात्मक समूह (Peer Group): ऐसे साथियों के संपर्क में रहें जो पढ़ाई को लेकर गंभीर हैं। आप RENESHA IAS से जुड़कर भी सकारात्मक रह सकते हैं।
👉 सिलेबस (Syllabus) पर ध्यान दें
परीक्षा की तारीखें भले ही अनिश्चित हों, लेकिन पाठ्यक्रम (Syllabus) वही रहेगा। इस समय का उपयोग मुख्य परीक्षा (Mains) के उत्तर लेखन (Answer Writing), वैकल्पिक/सामान्य अध्ययन के कठिन विषयों (जैसे भारतीय राजव्यवस्था, लोक प्रशासन, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) और झारखंड विशेष (CNT/SPT एक्ट, झारखंड का इतिहास, भूगोल और नीतियां) को तैयार करने में करें।
👉 कमजोर पक्षों को सुधारें
जब परीक्षा करीब होती है, तब केवल रिवीजन का समय मिलता है। अभी मिल रहे अतिरिक्त समय का उपयोग उन विषयों को मजबूत करने में करें जिनमें आप कमजोर हैं।
👉 निरंतरता बनाए रखें
हर दिन कम से कम 6 से 8 घंटे का अनुशासित अध्ययन जारी रखें। अनिश्चितता के दौर में लगभग 70-80% अभ्यर्थी पढ़ाई छोड़ देते हैं या ढीले पड़ जाते हैं—यही वह समय है जब निरंतर पढ़ने वाले छात्र निर्णायक बढ़त (Competitive Edge) बना लेते हैं।
इसे एक किसान की नजर से समझिए
जब मानसून में देरी होती है, तो आलसी किसान हल रखकर बैठ जाते हैं कि बारिश होगी तब खेत जोतेंगे। लेकिन समझदार किसान सूखे में भी अपने खेत की जुताई और मेड़बंदी तैयार रखता है। नतीजा यह होता है कि जैसे ही पहली बारिश (नोटिफिकेशन) होती है, उसकी फसल सबसे पहले लहलहाती है। JPSC की यह खामोशी आपके लिए वही समय है—अपनी जमीन (सिलेबस और आंसर राइटिंग) तैयार रखिए, बारिश जरूर होगी।
🇮🇳 विशेष स्थिति के अनुसार सुझाव (11वीं-13वीं बनाम 14वीं JPSC) 🇮🇳
- यदि आप 11वीं-13वीं JPSC (चयनित या प्रभावित अभ्यर्थी) से जुड़े हैं: न्यायालय के आदेशों और कानूनी स्थिति पर अपनी नजर बनाए रखें। न्यायपालिका अक्सर निर्दोष और योग्य उम्मीदवारों के हितों की रक्षा करने का प्रयास करती है, इस कारण कानूनी प्रक्रिया लंबी चल सकती है। आगे की परीक्षाओं की तैयारी भी समानांतर रूप से जारी रखने का प्रयास करें।
- यदि आप 14वीं JPSC या आगामी परीक्षाओं के अभ्यर्थी हैं: रद्द होने या स्थगित होने की खबरों से विचलित हुए बिना इसे एक 'पुनः अवसर' (Second Chance) के रूप में देखें। यदि परीक्षा दोबारा होती है या नई तिथि आती है, तो आपका आरंभिक और मुख्य परीक्षा का सिलेबस तथा मुख्य परीक्षा का उत्तर लेखन पहले से 100% तैयार होना चाहिए।
संभावनाएं कभी भी समाप्त नहीं होती हैं। 1st और 2nd JPSC के बाद भी कुछ ऐसा ही माहौल था, लेकिन फिर माहौल में सकारात्मक परिवर्तन आए और कई योग्य युवा सिविल सेवा में जाने का अवसर प्राप्त कर सके।
1st और 2nd JPSC के विवादों के दौरान भी कई छात्रों ने किताबें बंद कर दी थीं और सिस्टम को कोसते हुए घर लौट गए थे। लेकिन उन्हीं में से कुछ ऐसे जिद्दी अभ्यर्थी भी थे जिन्होंने निराशा को अपने कमरे के दरवाजे से बाहर रखा। आगे चलकर जब व्यवस्था पटरी पर लौटी, तो वही छात्र आज झारखंड के विभिन्न जिलों में SDM और DSP बनकर समाज में बदलाव ला रहे हैं। आज का यह अंधेरा भी स्थायी नहीं है।
व्यवस्था और आयोग की कार्यप्रणाली को सुधारना सरकार, न्यायालय और जांच एजेंसियों का काम है, जो आपके नियंत्रण से बाहर है। हाँ, आप आंदोलन के माध्यम से सरकार पर थोड़ा-बहुत दबाव डाल सकते हैं। आपके नियंत्रण में केवल आपका समय, आपकी मेहनत और आपके सपने हैं। इन सपनों को कोई और पूरा नहीं करेगा, आपको ही करना होगा। समय अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसे बर्बाद नहीं करें। RENESHA IAS आपके संघर्ष में हमेशा साथ है... ईश्वर पर भी भरोसा रखें। इसलिए अपनी ऊर्जा को नियंत्रित चीजों पर लगाएं—तैयारी जारी रखें, विकल्प खुले रखें और धैर्य बनाए रखें।
RAVI SIR RENESHA IAS
Comments