JHARKHAND DAILY CURRENT 12 JULY 2025 JPSC UPSC JSSC BPSC RENESHA IAS

🇮🇳jharkhand🇮🇳

* mark मुख्य परीक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है. 

1) झारखंड नीतियां 

झारखंड के नई उत्पाद नीति 1 सितंबर से लागू होगी
{झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली 2025 }
         उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के द्वारा नई उत्पाद नीति एक सितंबर 2025 से लागू होगी। 
* 1 मई को अधिसूचना जारी की गई थी

2) झारखंड संसाधन

      जामताड़ा जिले के नल प्रखंड के कस्ता कोयला खदान में प्रचुर मात्रा में मिथेन गैस की उपलब्धता के कारण भूमिगत कोयला गैसीकरण परियोजना की शुरुआत की गई है. 
   यह पायलट प्रोजेक्ट ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और कनाडा की एर्गो एक्सजी टेक्नोलॉजी लिंक (EETI) के सहयोग से संचालित है. 
    2024 से इसी परियोजना के प्रथम चरण की शुरुआत हुई है. 
    
 3) झारखंड मत्स्य उत्पादन 
Mains

झारखंड मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है.  इसमें सबसे बड़ा योगदान मछली पालन से जुड़े हुए मत्स्य पालकों  का है. हर साल मछली उत्पादन में वृद्धि हो रही है.

*:  वर्ष 2023 24 में राज्य में 3 लाख मैट्रिक टन का उत्पादन था 
*  वर्ष 2024 25 में बढ़कर 3.63 लाख मैट्रिक टन हो गया और 
*  2025 26 में 4.1 लाख मैट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है. 
       मत्स्य विभाग के अनुसार

👉 झारखंड में अगर लोगों को मछली पालन से जोड़ा जाएगा तो लोगों के पलायन रुकेंगे.

        राज्य के बंद पड़ी खदान,  तालाब और जलाशयों में केज कल्चर सहित अन्य संसाधनों के जरिए मछली का पालन किया जा रहा है. राज्य के किसानों को पीएम मत्स्य संपदा योजना के जरिए लोगों को अनुदान पर केज,  बायोफ्लक्स, रास सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. 
     वर्तमान में 1.73 लाख मछली पालक झारखंड में इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. इन मत्स्य पालकों को वेदव्यास आवास योजना के तहत घर, सामूहिक दुर्घटना बीमा के लिए ₹5 लाख रुपए की बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. 
       देवघर के गिधनी में ब्रीड बैंक बनाया जा रहा है जहां किसान मेल फीमेल मछली ले जाकर बी का उत्पादन कर सकते हैं. 
    राज्य के लगभग 7000 किसानों को मछली के बीज उत्पादन करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है. 
    
🇮🇳national international 🇮🇳

1) भारत का भूगोल 

वस्त्र उद्योग भारत  

       भारत, चीन के बाद दुनिया में कपड़ा और परिधान का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है।

👉  दुनिया के कपड़ा धागे और रेशे के उत्पादन का 14%भारत से आता है।
👉 भारत में लगभग 2000 बड़ी और मध्यम कपड़ा मिल है जिसमें 900 अकेले तमिलनाडु में है. 
👉 भारत की कटाई क्षमता एक करोड़ 50 लाख तकुए के आसपास से जिसमें 2 लाख से अधिक श्रमिक कार्य करते हैं. 


2) S & T 

भविष्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्तमान से 1,000 गुना तेज और अधिक सक्षम हो सकते हैं।  
👉 एक ऐसे क्वांटम मटीरियल टैंटलम डाइसल्फाइड की खोज की गई है जो प्रकाश की गति से प्रोसेसिंग का काम करेगी। 
👉 इसमें पारंपरिक सिलिकॉन से काफी कम ऊर्जा की खपत होगी। 
     अमेरिका के बोस्टन स्थित नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में हुई इस खोज को नेचर फिजिक्स में प्रकाशित किया गया।

3) भारत के संस्कृति  

      छत्रपति शिवाजी से जुड़े हुए 12 किलो को यूनेस्को ने मराठा विरासत की सूची के रूप में मान्यता दी. 

👉 इस प्रकार अब भारत के 44 धरोहर यूनेस्को किस सूची में शामिल हो चुके हैं. 
👉 महाराष्ट्र के सलेहर किला, लौहगढ़ किला, रायगढ़ किला पन्हाला किला,  सिंधुदुर्ग और तमिलनाडु के जिंजी किला इनमें से  प्रमुख है. 

4)  भारतीय राजव्यवस्था  * 

 संसदीय समितियां और 
 चुनाव सुधार  
Polity 

PP चौधरी की अध्यक्षता वाली संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष पूर्व न्यायाधीश चंद्रचूड़ और न्यायाधीश खेहर प्रस्तुत हुए. 
👉 इस सयुंक्त समिति का गठन एक देश एक चुनाव के मध्य पर विचार करने हेतु किया गया है. 
👉 दोनों पूर्व न्यायाधीशों का कहना था कि एक देश एक चुनाव संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन नहीं करेगा लेकिन आयोग की शक्तियां सीमित होनी चाहिए ताकि लोकतंत्र पर विपरीत असर ना हो. 
👉 चुनाव आयोग की स्वतंत्रता जरूरी है लेकिन उसके अनुरूप उत्तरदायित्व भी होना चाहिए.
👉 5 साल का कार्यकाल निश्चित रूप से कई मामलों में बेहतर है लेकिन सुशासन एक आवश्यक तत्व है जिससे समझौता नहीं किया जा सकता है. 
       समिति के अध्यक्ष पी चौधरी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग से जुड़े हुए प्रावधानों पर अगर एक्सपट्र्स को आपत्ति है तो निश्चित रूप से इसमें संशोधन पर विचार किया जाएगा और संसद को रिपोर्ट दिया जाएगा. 

5) भारत के खनिज संबंधी नीतियां *

    दुर्लभ खनिज उत्पादन के लिए 1345 करोड़ का प्रोत्साहन केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाएगा.

👉 इसके माध्यम से दुर्लभ खनिज उत्पादन में चीन पर निर्भरता को घटाई जाएगी
👉 चीन के द्वारा हाल ही में दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर कई तरीके के प्रतिबंध लगाए गए हैं जिसके कारण इसकी वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हुई है और भारत के इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों की परेशानी बढ़ी हुई है. 

6) जलवायु परिवर्तन में विश्व के लिए एक नया खतरा उत्पन्न कर दिया है.

👉 जलवायु परिवर्तन के कारण पिघलने वाले ग्लेशियर न सिर्फ के समुद्र के जल स्तर को बढ़ा रहे हैं बल्कि धरती में दबे हुए कई ज्वालामुखियों को फिर से सक्रिय कर रहे हैं.
👉 चिली में कई ज्वालामुखी की तीव्रता ग्लेशियर के पिघलने के बाद बढ़ गई है.
       ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण की समस्याएं उत्पन्न हो सकते हैं 
* वायु प्रदूषण के समस्या 
* ज्वालामुखी विस्फोट के द्वारा सल्फर डाइऑक्साइड जैसे गैस भी निकालते हैं जो अल्पकालिक रूप से पृथ्वी को ठंडा कर सकते हैं जैसे 1991 में माउंट पीनाटुबो के विस्फोट के बाद वैश्विक तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई थी.
* समुद्री जलस्तर में वृद्धि 

7)  भारतीय कृषि*

 agriculture
पौधों को जीवित रहने और बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है. पोषक तत्वों की कमी के लक्षणों को पहचान कर सहित समय पर उपचार कर दिया जाए तो अच्छे उपज मिल सकते हैं.

          पौधों के विकास के लिए 17 आवश्यक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. इनमें से तीन पोषक तत्व नाइट्रोजन फास्फोरस कर पोटेशियम को सामूहिक रूप से NPK कहते हैं इसके अलावा कैल्शियम मैग्नीशियम सल्फर जैसे तत्व की आवश्यकता भी होती है. मैग्नेट जिंक कॉपर बोर्न क्लोरीन मॉलीब्लेडिनम आयरन इत्यादि की अल्प मात्रा में आवश्यकता होती है. 

 A) नाइट्रोजन के कमी का प्रभाव 

👉 हरा रंग हल्का होना और पतियाँ पीली हो जाना

B) फास्फोरस के कमी का प्रभाव
👉 पौधों की वृद्धि प्रभावित होना और जड़ों का खराब हो जाना
C) पोटेशियम की कमी का प्रभाव
👉 पतियाँ पीली हो जाना और पतियों का किनारा कटा फटा हो जाना. 

THANKS 

RAVI KUMAR 
RENESHA IAS

Comments

Popular posts from this blog

IRRIGATION IN JHARKHAND झारखंड में सिंचाई के साधन JPSC PRE PAPER 2 AND JPSC MAINS

मुंडा शासन व्यवस्था JPSC

JPSC MAINS लोकसभा के 750 seats पर होंगे चुनाव 2029 में